सीएम हेमंत का आश्वासन: दुर्गा पूजा समितियों को मिलेगा हरसंभव सहयोग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति एवं श्री महावीर मंडल रांची के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सपरिवार दुर्गा पूजा पंडालों में आमंत्रित किया और आगामी दुर्गोत्सव-2025 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा के आयोजन में बेहतर माहौल बन रहा है। उन्होंने बताया कि रांची और आसपास के क्षेत्रों में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 157 पूजा पंडालों में तैयारियां जोरों पर हैं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा, चुनरी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार सभी पूजा समितियों को हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और समितियों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची को मॉडल शहर के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि स्वच्छता, सुंदरता और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्ययोजना पर सरकार तेजी से काम कर रही है और इसमें आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है।
इस अवसर पर उपायुक्त रांची श्री मंजुनाथ भजंत्री, डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा, महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय, जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री विक्की यादव, महावीर मंडल के अध्यक्ष श्री जय सिंह यादव, एचईसी दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक श्री सागर कुमार सहित कई अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण