पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर रांची में बैठकर तबाही मचाने की साजिश रच रहा था दानिश अशहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की टीम ने आईएसआईएस के सक्रिय मॉड्यूल से जुड़े जिस दानिश अजहर नामक आतंकी को 10 सितंबर को गिरफ्तार किया था, उसके मंसूबे बेहद खतरनाक थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि दानिश सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे आईएसआईएस के हैंडलर्स के संपर्क में था। वह भारत में खिलाफत की घोषणा करने और आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। उसने देश के कई राज्यों के युवाओं को आतंक के नेटवर्क से जोड़ रखा था
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस के अनुसार, दानिश की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पिछले छह माह से इनपुट जुटाए जा रहे थे। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर रांची के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगाना और कर्नाटक में एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें कुल पांच संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई।
एजेंसियों ने खुलासा किया कि पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के निर्देश पर संचालित हो रहे इस मॉड्यूल का नेतृत्व रांची से पकड़ा गया अशहर कर रहा था, जिसे संगठन में “गजवा लीडर” और कोड नेम “सीईओ” के नाम से पहचाना जाता था।
छापेमारी के दौरान दानिश के कमरे से विस्फोटक बनाने में प्रयुक्त कई खतरनाक रसायन और उपकरण बरामद किए गए। इनमें कॉपर शीट, हाइड्रोक्लोरिक व नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर, सोडियम बाइकार्बोनेट, बॉल बेयरिंग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्केल, पीएच चेकर, बीकर सेट और सुरक्षा उपकरण शामिल हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक, इन सामग्रियों का इस्तेमाल कर दानिश इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) तैयार कर रहा था।
अशहर दानिश मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का निवासी है। तबारक लॉज में ठहरने के लिए उसने अपना आधार कार्ड जमा कराया था, जिसमें उसके पिता का नाम मजरुल हसन दर्ज है। लॉज संचालक और आसपास के लोग बताते हैं कि दानिश अकेले रहता था और किसी से खास मेलजोल नहीं करता था। उसके कमरे में एक अन्य छात्र भी ठहरा हुआ था, लेकिन दानिश ने उसे कभी संगठन या अपनी गतिविधियों की जानकारी नहीं दी।
अधिकारियों का कहना है कि आतंकी संगठन अपने सदस्यों को सख्त निर्देश देता है कि वे अपनी पहचान या गतिविधियों की जानकारी परिवार और करीबी लोगों से भी न साझा करें। यही कारण रहा कि दानिश का रूममेट तक उसकी असली भूमिका से अनजान था।
गौरतलब है कि रांची से आईएसआईएस नेटवर्क का पर्दाफाश पहली बार नहीं हुआ है। इससे पूर्व चान्हो क्षेत्र से कई संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें रेडियोलॉजिस्ट डॉ. इश्तियाक अहमद भी शामिल थे। उन मामलों की जांच में सामने आया था कि संगठन ने झारखंड में ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई थी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक