खुशखबरी: सीएम हेमंत ने 2300 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि एक साल बढ़ाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के 2300 सहायक पुलिसकर्मियों को एक बार फिर राहत दी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनकी सेवा अवधि को एक वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर बढ़ाने का आदेश दिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग इस प्रस्ताव को अब मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के लिए भेजेगा।बता दें कि इससे पहले पिछले वर्ष भी सहायक पुलिसकर्मियों का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था। उस दौरान उनके वेतन-भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी और भविष्य में सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने पर भी सहमति बनी थी।राज्य के 12 जिलों – गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका और गिरिडीह – में सहायक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर हुई थी। इनकी तैनाती नक्सल प्रभावित इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस बल को सहयोग देने के उद्देश्य से की गई थी।फिलहाल सहायक पुलिसकर्मी स्थायी समायोजन की मांग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि सरकार उनकी सेवा को नियमित करे, ताकि भविष्य को लेकर असुरक्षा की स्थिति खत्म हो सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक