जेसोवा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से की भेंट, दिवाली मेले में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले भव्य दिवाली मेले में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि यह मेला पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सामाजिक कार्यक्रम और विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों और गतिविधियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। मुलाकात करने वालों में जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमारी, सचिव मनु झा, कोषाध्यक्ष शिवानी सिंह तथा कार्यकारिणी समिति की सदस्य रंजना कुमार और ज्योति मंजू शामिल थीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए