झारखंड महिलाओं को हक देने में अग्रणी : कल्पना सोरेन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची:  आंध्र प्रदेश के पावन तीर्थ तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय संसदीय और विधायी समितियों के महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में झारखंड ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की। राज्य की ओर से गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने प्रतिनिधित्व किया।

सम्मेलन में देशभर से आए गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कल्पना सोरेन ने प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संवेदनशील नेतृत्व में आधी आबादी को उनके हक-अधिकार, सशक्तिकरण और सम्मान देने का कार्य तेजी से हो रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक और प्रभावी परिवर्तनों की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि देश की समस्त महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

आदिवासी समाज के दर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ अपनी जड़ों से मजबूत होता है। उसी तरह महिलाएं भारत की जड़ें हैं। यदि शिक्षा, सम्मानपूर्ण जीवन, आर्थिक स्वतंत्रता और अवसरों के माध्यम से आधी आबादी को पोषित किया जाए तो भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभर सकता है।

सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण के लिए नीतिगत और सामाजिक बदलावों पर विचार-विमर्श किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक