कुड़मियों के एसटी सूची में शामिल करने का विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। कुड़मियों-कुरमियों को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग पर रविवार को रांची में आदिवासी संगठनों ने जोरदार ढंग से विरोध दर्ज कराया। विरोध स्वरूप मोरहाबादी मैदान से हरमू बाइपास-अरगोड़ा चौक-बिरसा चौक और हिनू होते हुए मेन रोड-अलबर्ट एक्का चौक तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। आयोजन आदिवासी अस्तित्व बचाओ मोर्चा ने किया, जबकि अगुवाई केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने की। 

उन्होंने कहा कि कुरमी समुदाय फर्जी तरीके से आदिवासी बनकर आरक्षण पर कब्जा करना चाहता है। कुरमी समुदाय मुख्यधारा के हिंदू रीति-रिवाज को अपनाता है। किसी भी हालत में कुरमियों को आदिवासी बनने नहीं देंगे। यदि कुरमी समाज रेल रोककर दबाव बनाता है तो आदिवासी समाज हवाई जहाज रोककर अपना विरोध दर्ज कराएंगा। आदिवासी क्षेत्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष ग्लैडसन डुंगडुंग ने कहा कि कुरमी समाज जबरन आदिवासी बनने की साजिश कर रहा है।

अलबिन लकड़ा ने कहा कि आदिवासी जन्म से आदिवासी होता है, किसी को जबरन बनाने से आदिवासी नहीं हो सकता। राहुल उरांव ने कहा कि कुड़मियों का सामाजिक-सांस्कृतिक-धार्मिक ढांचा मुंडा, संताल, उरांव जैसे आदिवासियों से अलग है। कुरमियों की मांग को टीआरआई ने भी नकार दिया है। प्रवीण कच्छप ने कहा कि आदिवासियों को एकजुट होकर कुरमियों का विरोध करना चाहिए। उनकी मांग नाजायज है, जबकि वे खुद को शिवाजी का वंशज बोलते हैं। मौके पर रूपचंद केवट, बिगलाहा उरांव, सुभानी तिग्गा, गैना कच्छप, अमित गाड़ी, उतवा उरांव, मनीष तिर्की, नवीन तिर्की, कैलाश तिर्की, मनोज उरांव, सूरज टोप्पो सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में नवरात्र के दौरान अखंड पाठ व अखंड दीपक का जलता रहना इस मंदिर की विशेषता है

कटिहार : कटिहार के शहरी क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर धार्मिक आस्था का सबसे बड़ा केंद्र हैं। यहां खासकर शारदीय नवरात्र के मौके पर

मुहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को प्रशासन मुस्तैद, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को कुरसेला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अटास यूनिट ने जिला प्रशासन के सहयोग से खेल भवन में मनाया योग कार्यक्रम

कटिहार : अटास यूनिट, कटिहार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से खेल भवन सह व्यायामशाला परिसर में योग

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी तीनगछिया कटिहार में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

कटिहार : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी तीनगछिया कटिहार में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के उपस्थित शिक्षकों