वक्फ कानून पर दायर याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट सोमवार, 15 सितंबर को वक्फ संशोधन अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतरिम राहत के मुद्दे पर अपना फैसला सुनाएगा। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ सुबह 10.30 बजे आदेश सुनाएगी।

गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने 22 मई को कानून के प्रावधानों पर रोक लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। सुनवाई तीन दिनों तक चली थी। सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है, बल्कि दान की एक व्यवस्था मात्र है। उन्होंने कहा कि दान हर धर्म में मौजूद है, इसलिए इसे किसी एक धर्म का मूल सिद्धांत नहीं माना जा सकता। केंद्र ने यह भी आश्वासन दिया था कि किसी भी वक्फ संपत्ति को गैर-अधिसूचित नहीं किया जाएगा और न ही वक्फ परिषदों में गैर-मुस्लिमों की नियुक्ति की जाएगी।

मेहता ने तर्क दिया कि “वक्फ बाई यूज़र” (user-created waqf) कोई मौलिक अधिकार नहीं है, बल्कि विधायी नीति पर आधारित प्रावधान है, जिसे कभी भी बदला या हटाया जा सकता है। केंद्र ने अधिनियम का बचाव करते हुए कहा कि वक्फ अपने स्वभाव से धर्मनिरपेक्ष अवधारणा है और संवैधानिकता की धारणा को देखते हुए इसके क्रियान्वयन पर रोक नहीं लगाई जानी चाहिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक