सीएम हेमंत सोरेन ने पेसा नियमावली पर की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड पेसा नियमावली को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में पेसा नियमावली के विभिन्न उपबंधों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि नियमावली का क्रियान्वयन इस तरह होना चाहिए कि अनुसूचित क्षेत्रों में पारंपरिक और स्थानीय स्वशासन व्यवस्था को मजबूती मिले और जनजातीय समुदायों का सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेसा कानून के तहत ग्राम सभाओं को प्रदत्त शक्तियों और अधिकारों का सही क्रियान्वयन हो, ताकि स्थानीय स्वशासन की परंपरा को संरक्षण मिले और गांव की सामूहिक भागीदारी से विकास की प्रक्रिया आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि पेसा कानून का मूल उद्देश्य आदिवासी समुदाय को उनकी परंपरा, संस्कृति और संसाधनों के साथ जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाना है। इस बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, एमआर मीणा, विधि विभाग के प्रधान सचिव नीरज कुमार श्रीवास्तव, सचिव प्रशांत कुमार, अमिताभ कौशल, कृपानंद झा, के. श्रीनिवासन, मनोज कुमार, चंद्रशेखर, अरवा राजकमल, पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी, खान निदेशक राहुल सिन्हा, पीसीसीएफ अशोक कुमार, वन संरक्षक पीआर नायडू, डीएफओ दिलीप कुमार, विशेष सचिव प्रदीप कुमार हजारी और संयुक्त सचिव रवि शंकर विद्यार्थी समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यह तय किया गया कि पेसा नियमावली का अनुपालन जमीनी स्तर तक सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें