डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में स्नातक प्रथम समसत्र के विद्यार्थियों का स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के द्वारा स्नातक प्रथम समसत्र के विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। साथ ही स्नातकोत्तर चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम का आयोजन रसायन शास्त्र विभाग के स्नातक द्वितीय समसत्र विद्यार्थियों के द्वारा किया गया था। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्नातक रसायन शास्त्र की पढ़ाई केवल पढ़ाई नहीं रह कर एक ट्रेनिंग प्रोग्राम की तरह हो गई है। यूजीसी द्वारा स्नातक प्रोग्राम में नए विषयों जैसे कौशल संवर्धन पेपर, इंटर्नशिप कार्यक्रम आदि जोड़े जाने से रसायन शास्त्र का पाठयक्रम और अधिक रोचक हो गया है। विद्यार्थियों को पाठयक्रम में हो रहे परिवर्तनो के अनुरूप तैयारी करने की जरूरत है। भारतीय ज्ञान प्रणाली से संबंधित पेपर छात्रों को रसायन शास्त्र की भारतीय प्रणालियों जैसे राजस्थान और मध्य भारत में लौह संवर्द्धन, सोने और चांदी के संवर्द्धन और आभूषण निर्माण की प्रणाली, भारतीय ज्ञान प्रणालियों द्वारा दवाओं का निर्माण, भारतीय ग्रीन ज्ञान प्रणालियों द्वारा रंग और पेंट निर्माण से भी परिचित करायेगी. कार्यक्रम को डॉ. पूनम भारद्वाज और डॉ. रियाज हसन ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति दी और म्युजिकल चेयर्स, मिमिक्री आदि कई छोटे-छोटे खेलों का आयोजन किया गया

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण