जीएसटी उत्सव जुलूस में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी , बोलें “लोगों को सीधे राहत का दौर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 गिरिडीह ; जीएसटी नया स्लैब लागू करने के बाद कई वस्तुओं सहित अन्य सामानों पर टैक्स घटा है। इसको लेकर भाजपा पूरे देश में जीएसटी उत्सव पखवाड़ा मना रही है। इसके तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पार्टी की और से आयोजित जीएसटी उत्सव जुलूस में शामिल हुए। गिरिडीह जिला मुख्यालय में निकाले गये जुलूस की अगुवाई विद्यायक डा० मंजू कुमारी , भाजपा के जिला प्रमुख महादेव दूबे , दिनेस यादव . सुरेश साव , संदीप डंगेच सहित अन्य नेताओं ने किया । बरगंडा चौक से निकले जुलुस मे कार्यकर्ताओ की टोली मोदी सरकार को साधुवाद देते हुए चल रही थी ।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दूकानदारो से संवाद करते हुए कहा कि पीएम मोदी सरकार के एतिहासिक कार्य का फायदा स्वयं उठाये और लोगों को दिलाए। उन्होंने लोगों का अहवान किया कि आनेवाल त्यौहारों में जरूरत के सामान की ख़रीदारी करें ।बीच बीच में मरांडी ने दूकानदारों को गुलाब फूल भी भेंट किया। इस दौरान प्रदीप सेल्स के निदेशक प्रदीप अग्रवाल सहित मिठाई दूकानदार , कपड़ा- एवं किराना , इलेक्ट्रिक दुकानों के मालिकों ने पद यात्रा के दौरान लोगों को मुंह मीठा करवाया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया ।पत्रकारों से बातचीत में मरांडी ने कहा की मोदी सरकार ने जनता से किए वादों को निभाया है । जीएसटी स्लैब में लोगों को सीधे तौर पर राहत दिया है। ऐसे मे भाजपा इसे लेकर उत्सव मना रही है ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण