रांची, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल के विधिवत् उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। मौके पर पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह एवं सचिव अजय कुमार सिंह उपस्थित थे।

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में




