रांची में दुर्गोत्सव का उल्लास, पंडालों में दिखा देशभक्ति और शक्ति का संगम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: राजधानी के कई प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल गुरुवार से श्रद्धालुओं के लिए खुले और शहर में दुर्गोत्सव का उत्साह परवान चढ़ने लगा है । इस साल पंडालों में भव्यता के साथ-साथ देशभक्ति और नारी शक्ति का संदेश भी प्रमुख रूप से देखने को मिल रहा है।

रांची का सबसे मंहगा पंडाल श्री रामलला दुर्गा पूजा समिति का ने जिला स्कूल मैदान में तैयार किया है। पंडाल का मॉडल स्वामीनारायण मंदिर के आधार पर बनाया गया है और इसे रांची का सबसे महंगा पंडाल माना जा रहा है। कुल खर्च लगभग 1 करोड़ रुपये है, जिसमें 90 लाख रुपये पंडाल निर्माण पर ही लगे हैं।

महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, बूटी मोड़ का पंडाल शाम 6 बजे उद्घाटित हुआ। इस बार इसे ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजाया गया है। पंडाल के केंद्र में भारत का भव्य मानचित्र है और श्रद्धालु मां दुर्गा की शक्ति के साथ देशभक्ति का अद्भुत संगम लेजर शो के माध्यम से अनुभव कर सकेंगे। पंडाल की रचनात्मकता और तकनीकी सजावट ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार का पंडाल 26 सितंबर को शाम 5 बजे खुलेगा। इस बार विशेष रूप से नारी शक्ति को सम्मान देते हुए 31 छोटी कन्याओं को मां दुर्गा के रूप में आमंत्रित कर पूजन किया जाएगा। इस पहल ने पूरे शहर में उत्साह और चर्चा का विषय बना दिया है।

पूजा पंडालों की भव्यता, आकर्षक थीम और सांस्कृतिक संदेश ने रांची की दुर्गा पूजा को इस साल और भी यादगार बना दिया है। भक्तजन और शहरवासी अब इन पंडालों के दर्शन करने के लिए उत्सुक हैं और इस बार के पंडाल देशभक्ति और सामाजिक संदेशों के लिए भी चर्चित हो रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण