बिनब्याही नाबालिग मां बनने पर क्रोध में भरे पिता ने बेटी और नवजात की कर दी हत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग अविवाहित बेटी और उसके नवजात पुत्र की हत्या कर शवों को दफना दिया। पुलिस को वारदात की जानकारी चार दिन दिन मिली। इसके बाद मंगलवार को कब्र से दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना मेराल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया गया कि नाबालिग लड़की का गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। कुछ माह पहले लड़की गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी सामने आने पर लड़की के पिता ने उसके प्रेमी पर बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने और विवाह का झांसा देने के आरोप में मामला दर्ज कराया था। उस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जो हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। इस बीच 2 अक्टूबर को नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। उसके प्रेमी को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उसने अपनी प्रेमिका और बच्चे की जान पर खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस को लिखित सूचना दी। उसकी आशंका सही निकली। 3 अक्टूबर को आरोपी ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी और उसके एक दिन के नवजात की हत्या कर शवों को नदी किनारे दफना दिया था। शिकायत के बाद थाना प्रभारी विष्णुकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। मंगलवार को उसकी निशानदेही पर नदी किनारे गड्ढा खोदकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव निकाले गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की