“इंसानियत अभी भी जिंदा है” भाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो इंसानियत और मानवता का एक अहम संदेश दे रहा है। इस 43 सेकंड के वीडियो में ट्रेन के अंदर एक चायवाला दिनभर चाय का कंटेनर लेकर यात्रियों को सेवा दे रहा है। थक जाने पर वह सीट पर आराम करने बैठता है, तभी एक खाकी वर्दी वाला पुलिसकर्मी आता है और चायवाले के कंटेनर को उठाकर यात्रियों में चाय बांटने लगता है। जब चायवाला आंख खोलकर देखता है कि उसका कंटेनर गायब है, तो वह हैरान रह जाता है। अगले ही पल पुलिसकर्मी चायवाले के पास आकर उसे गले लगाता है और चाय के पैसे देने का प्रयास करता है, जिसे चायवाला लेने से मना कर देता है। इस संक्षिप्त वीडियो में इंसानियत और भाईचारे का भाव साफ दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो गए हैं और इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि “ये पुलिसकर्मी का कदम दिल जीत लेने वाला है”, तो कईयों ने कहा कि “इंसानियत अभी भी जिंदा है”। वहीं कुछ लोग इसे सामाजिक संदेश देने वाली एक बेहतरीन “स्क्रिप्ट” बता रहे हैं और इस पर काम करने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं। यह वीडियो न केवल एक भावनात्मक पल है, बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि इंसानियत से बड़ा धर्म नहीं है। नफरत और बैर को छोड़कर, एक-दूसरे का सहारा बनना ही समाज और देश को जोड़ सकता है। ऐसे संदेश हर कोने में पहुंचने चाहिए ताकि मानवता बनी रहे। इस देश को वर्दी वाला चाय की जरूरत है । जब खाकी की इंसानियत दिखती है देश में प्रेम भक्ति उभरती है ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों