प्रदेश भाजपा ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवनगाथा रामायण के रचयिता, आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, रांची में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि के साथ हुई।
कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का रामायण के माध्यम से प्रस्तुत किया गया आदर्श जीवन-दर्शन आज भी हर घर में नैतिकता और आचरण की शिक्षा देता है। मर्यादा, समर्पण, सत्य और कर्तव्य पालन के उनके सिद्धांत भारतीय संस्कृति के मूल स्तंभ हैं।
इसके बाद वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, उनके तप, त्याग और समाज सुधार में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी लेखनी से न केवल रामायण जैसी अमर काव्य रचना की, बल्कि समाज में सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा की अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहाँ सभी के साथ समान व्यवहार हो और हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा से करे।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, कमाल खान, रंजन पासवान, जोगेंद्र लाल, खुदा राम, राजीव राज लाल, नीरज नायक, राजेन्द्र पासवान, सुबोध कुमार, संदीप कुमार, दुर्गा मरांडी, लक्ष्मी चन्द्र दीक्षित, शोभा यादव, प्रदीप रवि, इंद्रदेव राम, बिनोद कुमार, सुबोध कांत, सुजीत जायसवाल समेत भाजपा के कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण