पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में आज झामुमो और राजद नेताओं की सीट शेयरिंग पर लंबी चर्चा हुई। राजद की ओर से बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, वरिष्ठ नेता और झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, अब्दुल बारी सिद्दिकी, संजय यादव और मंगनी लाल मंडल तथा झामुमो की ओर से नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय शामिल हुए। इस बैठक में झामुमो ने लगभग एक दर्जन सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया। बताया जा रहा है कि झामुमो को राजद अपने कोटे से कुछ सीटें देगा। झामुमो को कितनी सीटें मिलेंगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय




