भारी बारिश के बाद मां वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू, श्रद्धालुओं में खुशी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जम्मू, : खराब मौसम के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मंगलवार को लगातार तीसरे दिन स्थगित रही। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया था।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, “मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर वैष्णो देवी यात्रा मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रही और यह बुधवार आठ अक्टूबर को फिर से शुरू होगी।”
उन्होंने कहा, “भक्त आधिकारिक माध्यमों से अपडेट रह सकते हैं।”
भारी बारिश के कारण 26 अगस्त को यात्रा स्थगित कर दी गई थी। उस दिन अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भारी बारिश के बाद हुये भूस्खलन में 34 लोग मारे गये थे और कई अन्य घायल हुये थे।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए एक तीन सदस्य वाली उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उधमपुर में सबसे अधिक 100.2 मिमी बारिश हुई। इसके बाद बटोटे में 98.2 मिमी, डोडा में 86 मिमी, भद्रवाह में 77 मिमी, बनिहाल में 75.8 मिमी, काजीगुंड में 70 मिमी, कुकरनाग में 68.9 मिमी, रामबन में 68.5 मिमी और पहलगाम में 52.6 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने आठ अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और 9 से 17 अक्टूबर तक आमतौर पर शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की