झारखंड में शहरी विकास का ब्लूप्रिंट बनाने के लिए आठ विशेषज्ञ टीमों का गठन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नगर विकास विभाग की पहल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड को सतत शहरी विकास के पथ पर अग्रसर करने की पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप राज्य के शहरों को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाने के लिए नगर विकास विभाग ने अभियान की शुरुआत की है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि झारखंड उन्नत शहरी विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो। इसके लिए नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार के मार्गदर्शन में विभाग ने तेजी से कदम बढ़ाए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर विकास एवं आवास तथा पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने एक्शन प्लान तैयार करते हुए आठ विशेषज्ञ टीमों का गठन किया है। इनमें पथ निर्माण विभाग, जुडको और नगर विकास विभाग के वरीय अभियंता शामिल हैं।

प्रधान सचिव ने बताया कि सभी टीम राज्य के विभिन्न शहरों का दौरा कर सड़क, फ्लाईओवर, अंडरपास, फुटपाथ, हरित पट्टी और यातायात तंत्र सहित मौजूदा शहरी आधारभूत संरचना का चिन्हितीकरण करेंगी। इसके आधार पर भविष्य की स्थायी और सतत संरचनाओं के विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे शहरों के सौंदर्यीकरण, यातायात सुगमता, चौक-चौराहों और गोलंबरों के आधुनिकीकरण से जुड़ी व्यापक रिपोर्ट तैयार करें। साथ ही, एलिवेटेड रोड, रिंग रोड, बाईपास और अन्य परियोजनाओं की संभावनाएं तलाशने का भी कार्य करेंगी।

सुनील कुमार ने कहा कि “किसी शहर की प्रगति का पैमाना उसकी आधारभूत संरचना होती है। इसलिए हमारा लक्ष्य है कि झारखंड के शहर न केवल आधुनिक बनें, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी टिकाऊ और आकर्षक हों।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक