एसआईआर को लेकर पवन खेड़ा का बीजेपी पर हमला — बोले, “जब कागज का आविष्कार भी नहीं हुआ था, तब के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची   : रांची के संत जेवियर्स कॉलेज सभागार में रविवार को ‘संविधान में आदिवासी-मूलवासियों का अधिकार बनाम जमीनी हकीकत’ विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी-मूलवासी प्रोफेसर एसोसिएशन की ओर से किया गया था। राज्य के 24 छात्रावासों से आए विद्यार्थियों ने “युवाओं के समक्ष मौजूदा चुनौती और वोट के अधिकार” विषय पर संवाद में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर लोगों से ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जो उस दौर के हैं जब “कागज का आविष्कार भी नहीं हुआ था।” उन्होंने कहा कि आज देश में भाषा, भोजन और पोशाक के नाम पर हमले हो रहे हैं, जिनका जवाब सिर्फ संविधान के हथियार से दिया जा सकता है। खेड़ा ने कहा कि वोट का अधिकार ही अपनी पहचान और अस्तित्व को बचाने का सबसे बड़ा साधन है। संविधान केवल एक किताब नहीं, बल्कि वह ग्रंथ है जो देश के भविष्य की दिशा तय करता है। पवन खेड़ा ने आगे कहा कि 1857 से पहले ही आदिवासी समाज ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजाया था। लेकिन आज विकास के नाम पर आदिवासियों को उनके जल, जंगल और जमीन से बेदखल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को “वनवासी” कहकर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण