केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ फिल्मी दुनिया में लौटेंगे भाजपा सांसद सुरेश गोपी !

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

त्रिशूरः केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के एक मंत्री फिल्मी दुनिया में लौटना चाहते हैं। नाम है सुरेश गोपी, जो साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं। गोपी वर्तमान में केंद्र में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री और पर्यटन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
केरल के त्रिशूर से भाजपा सांसद सुरेश गोपी ने कन्नूर में एक कार्यक्रम में कहा, ‘मैं अपना एक्टिंग करियर दोबारा शुरू करना चाहता हूं, मुझे ज्यादा इनकम की जरूरत है, मंत्री बनने के बाद मेरी कमाई पूरी तरह से रुक गई है।’
गोपी ने कहा कि मैंने कभी मंत्री बनने की प्रार्थना नहीं की, चुनावों से एक दिन पहले भी मैंने पत्रकारों से कहा था कि मैं मंत्री नहीं बनना चाहता, मैं अपने सिनेमा में बना रहना चाहता हूं। मेरी जगह राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन मास्टर को केंद्रीय मंत्री बनाया जाए।
सुरेश गोपी केरल के चुने भाजपा के इकलौते सांसद हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में CPI के वीएस सुनीलकुमार को 74 हजार वोटों से हराया था। उन्होंने पहली बार ही चुनाव लड़ा था। गोपी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर हैं।
सुरेश ने 1965 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी की करीब 250 फिल्मों में काम किया है। 1992 से 1995 तक उन्हें सुपरस्टार का टैग मिला था। 1998 में उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड और केरल राज्य अवॉर्ड मिला था। वे बीजेपी के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण