विधायक जी ने किया कमाल, अनोखे अंदाज़ में किया विरोध प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिला मुख्यालय की बदहाल सड़कों को लेकर सदर सीट के भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। विधायक अपने समर्थकों के साथ हल-बैल लेकर हजारीबाग मेन रोड पर उतर आए। उन्होंने कहा, “नगर निगम, एनएचएआई और राज्य सरकार की अनदेखी की वजह से हजारीबाग शहर की सड़कों का हाल खेतों से बदतर हो गया है। जनप्रतिनिधियों और जनता के सामने अब यही विकल्प बच गया है कि यहां हल-बैल से जुताई कर खेती की जाए।” विधायक के इस विरोध प्रदर्शन की सूचना पाकर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त और एनएच के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। विधायक और स्थानीय लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। लोगों ने कहा कि सरकारी विभाग जमीन पर काम करने के बजाय जिम्मेदारियों की एक-दूसरे पर फेंका-फेंकी कर रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र की शायद ही कोई ऐसी सड़क बची हो जो सही हालत में हो। मेन रोड, बस स्टैंड, ग्वाल टोली चौक, रामनगर, शिवदयाल, ओकनी रोड और इंद्रपुरी चौक, हर जगह सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सबसे खराब स्थिति हज़ारीबाग-चतरा रोड के लेपो चौक से सटे हिस्से की है, जहां एक कदम चलना भी सुरक्षित नहीं है। विधायक ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि उस पीड़ा और आक्रोश की आवाज़ है, जिसे हजारीबाग की जनता रोज़ इन टूटी, कीचड़भरी और धूल से लथपथ सड़कों पर झेल रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले छह महीनों से लगातार नगर निगम, जिला प्रशासन और राज्य सरकार को सड़क व नाली सुधार से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सोशल मीडिया में यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है । लोग तरह तरह के कॉमेंट कर रहें है एक यूजर ने कहा विरोध करने का तरीका अच्छा है ।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक