पायलट ट्रेनिंग के दौरान जोहानसबर्ग में विमान हादसा, रांची के पीयूष पुष्प की दर्दनाक मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में रांची के युवा पीयूष पुष्प की दर्दनाक मौत हो गई। 20 वर्षीय पीयूष रांची के अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर निवासी और जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक टीएन साहू के पुत्र थे। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनिंग के दौरान विमान में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पीयूष को जोहानसबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पीयूष दक्षिण अफ्रीका के प्रतिष्ठित वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट में पायलट ट्रेनिंग ले रहा था। कुछ माह पूर्व ही उसने इस कोर्स में दाखिला लिया था और उसका सपना था कि ट्रेनिंग पूरी कर भारत लौटकर एयरलाइन पायलट बने। संस्थान की ओर से रविवार देर रात परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही रांची के अरगोड़ा लाजपत नगर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के साथ-साथ मोहल्ले के लोग, शिक्षक और सहपाठी बड़ी संख्या में साहू परिवार के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सभी का कहना है कि पीयूष एक मेधावी, अनुशासित और विनम्र स्वभाव का युवक था। इस बीच, जोहानसबर्ग स्थित भारतीय दूतावास की मदद से पीयूष का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिजनों के अनुसार, पीयूष ने कुछ दिन पहले ही अपने पिता से बात करते हुए कहा था कि वह जल्द ही फ्लाइंग सर्टिफिकेट हासिल कर लेगा। लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा उसके सपनों को तोड़ गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों