अपराध का बड़ा नेटवर्क ‘गैंगस्टर प्रिंस खान’ के गिरोह को 12 सदस्यों को गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद पुलिस ने 12 गुर्गों को किया गिरफ्तार, हथियार और नकद जब्त धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले की पुलिस ने दुबई में बैठकर झारखंड में अपराध का बड़ा नेटवर्क चला रहे गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह को 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रिंस का राइट हैंड सैफी उर्फ मेजर भी शामिल है। धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गैंग के लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से धनबाद पहुंचे हैं। इस इनपुट के आधार पर विशेष टीम गठित की गई, जिसने राजगंज थाना क्षेत्र से कुछ अपराधियों को पकड़ा। इसके बाद उनकी निशानदेही पर गिरोह से जुड़े ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो अपराध की योजनाएं बनाते थे और हथियार से लेकर फंड मैनेज करने तक का काम करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में शूटर सूरज टांडी (संबलपुर), आशीष कुमार सिंह (जमशेदपुर), तौकीर राजा (वासेपुर) और लकी विशाल (जमशेदपुर) शामिल हैं। इनके अलावा गिरोह के साजिशकर्ता और वित्तीय संचालक अफरीदी राजा (वासेपुर), पवन कुमार सिंह (वासेपुर), ऋतिक कुमार विश्वकर्मा (कतरास), विक्रम कुमार साव, अमन कुमार गुप्ता, आकाश कुमार वर्णवाल, तौकिल अंसारी और अभिषेक पांडे भी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 देसी पिस्तौल, 1 देसी कट्टा, 3 जिंदा गोलियां, 2 देसी बम, 31,970 रुपए नगद, 2 मोटरसाइकिलें और 7 स्मार्टफोन जब्त किए। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से जुड़े कई प्राथमिकी विभिन्न थानों में दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने गैंग के बारे में अहम जानकारी दी है। प्रिंस खान के इन गुर्गों ने जिन व्यवसायियों से वसूली की है और जितनी वारदातें अंजाम दी है, उसके बारे में भी पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। प्रिंस खान झारखंड का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है, जिसने पिछले चार साल से दुबई में पनाह ले रखी है। झारखंड पुलिस के आग्रह पर उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है। कई हत्याओं और रंगदारी वसूली की घटनाओं की जिम्मेदारी वह वीडियो जारी कर लेता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण