झारखंड के गिरिडीह में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई गिरफ्तार, होटल सील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गिरिडीह : स्थानीय प्रशासन द्वारा मंगलवार को जिले में बगोदर से सरिया जाने वाले मार्ग पर स्थित कलशधाम होटल सह रेस्टोरेंट में की गई छापामारी में कुल 19 व्यक्तियों को पुलिस थाने लेकर गई। जिसमें होटल मालिक दामोदर साव एवं उनकी पत्नी भी शामिल थे। होटल में एसडीएम सरिया बगोदर संतोष गुप्ता एवं एसडीपीओ सरिया बगोदर धनंजय राम के नेतृत्व में संयुक्त छापामारी की गई थी। देर शाम इस प्रतिनिधि द्वारा पूछे जाने पर एसडीपीओ सरिया बगोदर धनंजय राम ने बताया कि होटल मालिक दामोदर साव एवं उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।जबकि बाकी 11 युवतियों तथा 8 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर लोगों का कहना है कि इस अवैध धंधे में कई सफेदपोशों के नाम उजागर होने की संभावना है। बताया जाता है कि हाल ही में कुछ दिनों पूर्व बगोदर के कनक होटल एवं सरिया के कई होटलों में भी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें कई जोड़े पकड़े गए थे,बावजूद इसके कतिपय लोग इस धंधे में जुड़े हुए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

नीट-यूजी 2026 परीक्षा को लेकर गोड्डा प्रशासन पूरी तरह तैयार

गोड्डा : रविवार को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी

भोगांव पंचायत विकास की मिसाल, शिव शंकर भगत और राजकुमारी देवी कर रहे हैं जनसेवा

: भोगांव पंचायत विकास और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनकर उभर रहा है। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित इस पंचायत में मुखिया राजकुमारी देवी

कटिहार में रक्तदान शिविर में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किया रक्तदान, 27 यूनिट ब्लड हुआ संग्रह

कटिहार :भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा एवं लायंस क्लब ऑफ कटिहार के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष

महाकाल दर्शन संस्था के कार्यालय का उद्घाटन, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने फीता काटकर किया शुभारंभ

भागलपुर: महाकाल दर्शन संस्था की ओर से कार्यालय का उद्घाटन विधि पूर्वक किया गया उद्घाटन के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार