नरक चतुर्दशी पर यम दीप जलाने की परंपरा, बुराइयों को दूर कर घर में आती है समृद्धि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। छोटी दीपावली के दिन देशभर में नरक चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन घर के “नरक” यानी गंदगी को साफ किया जाता है, क्योंकि जहां स्वच्छता और सुंदरता होती है, वहीं मां लक्ष्मी अपने परिवार सहित प्रवेश करती हैं। इस दिन यमराज की पूजा कर परिवार के सदस्यों की दीर्घायु और नरक से मुक्ति की प्रार्थना की जाती है। कहा जाता है कि नरक चतुर्दशी मुक्ति का पर्व है। इस दिन लोग गलतियों के प्रायश्चित के साथ यमराज से क्षमा मांगते हैं और दीर्घायु की कामना करते हैं। परंपरा के अनुसार, रात में जब परिवार के सभी सदस्य घर लौट आते हैं, तब गृहस्वामी “यम का दीपक” जलाकर घर के बाहर रखता है। यह दीपक यमराज को समर्पित होता है, जिससे माना जाता है कि परिवार के सदस्यों को अकाल मृत्यु और संकटों से रक्षा मिलती है। कई घरों में विशेष रीत के तहत घर का सबसे बुजुर्ग सदस्य एक दीया जलाकर पूरे घर में घुमाता है, और फिर उसे घर से बाहर किसी स्थान पर रख आता है। इस दौरान अन्य सदस्य घर के भीतर ही रहते हैं और उस दीपक को नहीं देखते। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां और बुराइयां बाहर निकल जाती हैं, और घर में शांति, सुख और समृद्धि का वास होता है। नरक चतुर्दशी का यह पर्व दीपावली के मुख्य उत्सव का अग्रदूत माना जाता है, जो स्वच्छता, प्रकाश और सकारात्मकता के संदेश को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

70वीं पुलिस ड्यूटी मीट में सब-इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार हुए सम्मानित

  साहिबगंज पुलिस केंद्र में आयोजित 70वीं संथाल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में पाकुड़िया थाना के सब-इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के

पाकुड़िया में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय का स्वागत किया

  पाकुड़ जाने के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय का पाकुड़िया स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में स्वागत किया

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नुक्कड़ नाटक से बच्चों के अधिकारों का संदेश दिया गया

  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पाकुड़िया के दुर्गापुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोक कल्याण सेवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित

मतदाता सूची शुद्धीकरण में बीएलए-2 की भूमिका महत्वपूर्ण, केवल भारतीय नागरिकों का नाम हो दर्ज

  पाकुड़िया में भाजपा द्वारा आयोजित बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान