राजस्थान में गाय के गोबर से बने दीपकों की रोशनी से जगमगाएंगे घर-आंगन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जयपुर : राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जागरुता आने से दिवाली पर मिट्टी के दीयों से रोशनी करने के प्रति रुझान बढ़ने लगा है और साथ ही गाय के गोबर से बने दीयों को भी बढ़ावा मिलने लगा हैं और इस बार रोशनी के पर्व दीपावली पर गो संवर्द्धन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राजधानी जयपुर सहित कई क्षेत्रों में मिट्टी के बने दीयों के साथ गाय के गोबर से बने दीपकों की रोशनी जगमगायेगी।
जयपुर के विभिन्न स्वयं सहायता महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने अपनी अथक मेहनत से इन गोमय दीपकों को तैयार किया हैं। हैनिमन चेरिटेबल सोसायटी की सचिव मोनिका गुप्ता ने बताया कि पिछले दो महीनों से महिलाएं गाय के गोबर से ये दीपक बनाने में जुटी है। श्रीमती गुप्ता ने बताया कि टोंक रोड स्थित पिंजरापोल गौशाला के वैदिक पादप अनुसंधान केन्द्र में बड़ी संख्या में गाय के गोबर से दीपक तैयार किए गए हैं। माता रानी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रतिदिन लगभग पांच हजार दीपक बना रही हैं। यह कार्य इन महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक आजीविका दोनों प्रदान कर रहा है, साथ ही ग्रामीण कारीगरों और गौशालाओं को भी आर्थिक सहयोग का माध्यम बन रहा है।
उन्होंने बताया कि ये दीपक देसी नस्ल की गाय के गोबर और दुर्लभ औषधीय जड़ी-बूटियों से निर्मित हैं। इनमें जटामासी, अश्वगंधा, रीठा, देसी घी, मोरिंगा पाउडर, काली हल्दी, नीम, तुलसी और अन्य प्राकृतिक तत्व सम्मिलित किए गए हैं। जब ये दीपक जलते हैं, तो उनसे न केवल उजाला फैलता है बल्कि हवन सामग्री जैसी दिव्य सुगंध भी वातावरण में व्याप्त हो जाती है। यह विशिष्ट संयोजन दीपों को आध्यात्मिक और औषधीय दोनों दृष्टियों से उपयोगी बनाता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक