कमल का महत्व: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के 3 अद्भुत उपाय, जो बढ़ाते हैं धन और समृद्धि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आस्था डेस्क : दिवाली त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। दीपावली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है, जो अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतिनिधित्व करता है। दिवाली पांच दिनों तक चलती है, जिसमें धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं। इस दिन लोग अपने घरों को दीयों और रोशनी से सजाते हैं,माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं, और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताते हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दिवाली वाली रात को माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है, इसमें कमल के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। मां लक्ष्मी की पूजा में कमल का फूल जरुर शामिल होता है। माना जाता है कि देवी लक्ष्मी को कमल का फूल सबसे प्रिय है। इसलिए उनका आसान भी कमल पुष्प है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे की कई पौराणिक कहानियां, जिसे आपको पता होनी चाहिए। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान माता लक्ष्मी कमल पर बैठकर ही प्रकट हुई। इसी कारण से उन्हें कमला या कमलासना भी कहा जाता है। कमल पर विराजित होने की वजह से देवी लक्ष्मी की पूजा में इस फूल को अर्पित किया जाता है। माता लक्ष्मी को कमल अति प्रिय इसका जिक्र भगवान विष्णु कथा में किया गया है। मान्यता है कि कमल के फूल की उत्पत्ति भगवान विष्णु की नाभि से हुआ है। कथा के अनुसार, श्री विष्णु की नाभि से निकले एक कमल में ब्रह्मा जी प्रकट हुए थे। एक और कथा में बताया गया है कि कमल का फूल भगवान विष्णु के सिर से उत्पन्न हुआ है। इसलिए माता लक्ष्मी को कमल का फूल सबसे अधिक प्रिय है।

मां लक्ष्मी को कमल अर्पित करने से मिलते हैं 3 फायदे- दिवाली की पूजा के दौरान माता लक्ष्मी को कमल चढ़ाने से समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। ऐसा करने सुख और ऐश्वर्य बढ़ता है।- कमल के फूल से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है। इसके साथ ही इसे दिवाली की पूजा में शमिल करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाने से हर तरह के संकट टल जाते हैं।- कमल पुष्प को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के दिन इसे पूजा में शामिल करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही एकाग्रता और आध्यात्मिक विकास में भी वृद्धि होगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ईडी की बड़ी कार्रवाई: अनिल अंबानी समूह की 1,120 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की 18 संपत्तियों, फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक में जमा राशि और असूचीबद्ध निवेश

आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद : पुतिन

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें भारत आमंत्रित करने के

यात्रियों को राहत: इंडिगो ने मांगी माफी, 15 दिसंबर तक टिकट रद्द पर पूरा पैसा वापस

नई दिल्ली : निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द करने के प्रभावित लोगों और हवाई अड्डे पर फंसे यात्रियों से

लोकसभा से ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ पारित

नई दिल्‍ली । लोकसभा ने बुधवार को ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ को पारित कर दिया। यह विधेयक तंबाकू उत्‍पाद पर मौजूदा वस्‍तु एवं