रांची में 4th SAAF साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की तैयारियां पूरी, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आगामी 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाली चौथी SAFF (साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप) को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। इस मेगा खेल आयोजन को लेकर आज खेल निदेशक शेखर जमुअर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी। खेल निदेशक शेखर जमुअर ने बताया कि चैंपियनशिप को बेहतरीन और अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनाने के लिए सभी विभाग सक्रिय हैं। इवेंट की मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है, और इसके लिए एक संगठित कमेटी का गठन भी किया गया है। विभिन्न जिलों के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर्स को रांची बुलाया जा रहा है ताकि वे आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सकें और समन्वय बना रहे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह आयोजन देश और राज्य की खेल छवि को नई ऊंचाई दे। पूरा रांची शहर इस दौरान साफ-सुथरा और आकर्षक दिखेगा। मोरहाबादी में अलग-अलग देशों के लिए विशेष पवेलियन बनाए जा रहे हैं। यहां रहने वाले एथलीट्स को ऐसा माहौल मिलेगा जिससे उन्हें घर जैसा अनुभव हो। प्रत्येक टीम के लिए आवास, भोजन, परिवहन और सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की गई है। भारत की टीम 21 अक्टूबर को रांची पहुंचेगी, जबकि नेपाल की टीम 22 अक्टूबर को पटना के रास्ते पहुंचेगी। इस प्रतियोगिता में बाल सांभा समेत कई नामचीन एथलीट भाग लेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक

84 वर्ष पहले कदवा थाना धधक उठा था, 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की यादें आज भी जिंदा

कदवा (कटिहार)। भारत की आजादी की लड़ाई में कदवा क्षेत्र के लोगों ने भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष