बिहार जीतने पर कांग्रेस अतिपछड़ा भूमिहीनों को भूखंड देगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की ओर से किये जा रहे तरह-तरह के वादे के बीच कांग्रेस पार्टी ने शहरी भूमिहीनों को तीन-तीन डिसमिल और ग्राम पंचायत क्षेत्र में ऐसे वर्ग के लोगों को पांच-पाचं डिसमिल जामीन आवंटित करने का वादा किया है।कांग्रेस पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए – अति पिछड़ा न्याय संकल्प-पत्र ‘ जारी किया गया हैं, जिसमें इस वर्ग के लोगों के लिए जमीन देने के अलावा कई और वादे किये गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में “वोटर अधिकार यात्रा” के दौरान अति पिछड़ा वर्ग के लिए रोजगार, भूमि, अत्याचार निवारण कानून समेत कई वादे किये थे।पार्टी ने अति पिछड़ा वर्ग पर केंद्रित अपने संकल्प पत्र में इस वर्ग के लिए अत्याचार निवारण अधिनियम लाने, पंचायत और नगर निकाय में इनके लिए 20 फ़ीसदी की जगह 30 फीसदी आरक्षण देने , अति पिछड़ा वर्ग की सूची में अल्प या अति पिछड़े वर्ग के समावेशन से संबंधित मामलों में कमेटी बना कर जल्द से जल्द इन मुद्दों का निवारण करने जैसे वादे किये हैं।अति पिछड़ा वर्ग के भूमिहीनों को शहरी क्षेत्र में तीन-तीन डिसमिल जमीन और ग्रामीण क्षेत्र में पांच-पांच डिसमिल जमीन देने का वादा किया है।इस संकल्प पत्र में संविधान की धारा 15 (5) में परिवर्तन कर राज्य के सभी निजी शिक्षण संस्थानों में नामांकन के लिए आरक्षण , 2010 के शिक्षा अधिकारी अधिनियम को लागू करने और निजी स्कूलों में आरक्षण की सीमा बढ़ाने का वादा किया गया है।बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को कराये जा रहे हैं। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।दूसरे चरण के चुनाव के लिए 122 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया सोमवार पूरी हो गई। इसके साथ ही पहले चरण की 121 सीटों पर नाम वापस लेने की अंतिम तारीख भी खत्म हो गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह