छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए अगले पांच दिनों में चलेंगी 1500 विशेष ट्रेनें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नई दिल्ली : त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने व्यापक इंतजाम किए हैं। छठ पर्व के अवसर पर अगले पांच दिनों में 1500 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। यानी औसतन प्रतिदिन 300 ट्रेनें चलेंगी, ताकि हर यात्री सुरक्षित और आरामदायक तरीके से अपने घर पहुंच सके। रेल मंत्रालय के अनुसार, नियमित ट्रेनों के अलावा पिछले 21 दिनों में 4,493 विशेष ट्रेन चलाई गई हैं, जिनका औसत प्रतिदिन 213 ट्रिप्स रहा। इन विशेष ट्रेनों ने दीपावली के अवसर पर यात्रियों को समय पर अपने घर पहुंचने में बड़ी सुविधा दी है। भारतीय रेल एक अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक 61 दिनों की अवधि में 12 हजार से अधिक विशेष ट्रेनें चला रही है। अब तक 11,865 ट्रिप्स (916 ट्रेनों) की अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जिनमें 9,338 आरक्षित और 2,203 अनारक्षित ट्रिप्स शामिल हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है, जब 7,724 पूजा और दीपावली विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं। रेल मंत्रालय के अनुसार, 21 से 31 अक्टूबर के बीच लगातार विशेष ट्रेनों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। 21 अक्टूबर को 282 विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जबकि 22 अक्टूबर को 285 और 23 अक्टूबर को 295 ट्रिप्स अधिसूचित की गईं। 24 अक्टूबर को यह संख्या बढ़कर 303 हो जाएगी और 25 अक्टूबर को सर्वाधिक 311 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। 26 अक्टूबर को 305 ट्रिप्स संचालित होंगी, जबकि 27 अक्टूबर को 286, 28 एवं 29 अक्टूबर को 242-242 विशेष ट्रेनें चलेंगी। इसके बाद 30 एवं 31 अक्टूबर को 263-263 विशेष ट्रिप्स का संचालन किया जाएगा। रेलवे ने न केवल अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं बल्कि यात्री सेवाओं और सुविधाओं में भी सुधार किया है। 19 अक्टूबर को सूरत के उधना स्टेशन से 36 हजार से अधिक यात्रियों ने यात्रा की- जो पिछले वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, होल्डिंग एरिया और भीड़ नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण