झामुमो ने सारंडा को लेकर आर्थिक नाकेबंदी कार्यक्रम को किया स्थगित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पश्चिमी सिंहभूम : , सारंडा को सेंचुरी घोषित किए जाने के विरोध में 25 अक्टूबर को प्रस्तावित कोल्हान-सारंडा की आर्थिक नाकेबंदी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी झामुमो के जिला प्रवक्ता सह आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ने 15 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करते हुए कहा है कि सारंडा को सेंचुरी घोषित करने से वहां सदियों से बसे आदिवासी-मूलवासी समुदायों के अधिकारों का हनन होगा। इसलिए सरकार ने इस फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।

लागुरी ने कहा कि जब से सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित करने की खबर आई है, तब से कोल्हान-सारंडा क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समिति सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार करेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह