सिमडेगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सवा दो करोड़ रुपये का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिमडेगा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) रांची जोनल यूनिट और सिमडेगा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बड़ी खेप बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई पर सिमडेगा पुलिस ने लगभग दो करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया है

गुप्त सूचना के आधार पर राउरकेला (ओडिशा) से सिमडेगा के रास्ते एक ट्रक में छुपाकर भारी मात्रा में गांजा की तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने कोलेबिरा के छगरीबांधा स्थित साहू पेट्रोल पंप के पास ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच में पाया गया कि ट्रक में विशेष रूप से बनाया गया केबिन था, जिसमें 84 पैकेट में कुल 441 किलोग्राम अवैध गांजा छिपाया गया था।

जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये बताई गई है। मौके से वाहन चालक नसीम (पिता–कमरूदीन), निवासी ग्राम लफुरी, थाना पुनहाना, जिला नुहु (हरियाणा) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

NCB और सिमडेगा पुलिस की संयुक्त टीम इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और स्रोतों की पहचान के लिए आगे की जांच कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों