झारखंड: घाटशिला उपचुनाव में चुनावी सरगर्मी, झामुमो मंत्रियों ने संभाली प्रचार की कमान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ;झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। इलाके का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने इस सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के दिग्गज मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि झामुमो कोटे से सरकार में शामिल मंत्री दीपक बिरुवा और हफीजुल हसन घाटशिला में चुनाव प्रचार की कमान पहले से संभाले हुए हैं। अब मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो भी 22 अक्टूबर से क्षेत्र में डेरा डालेंगे और गांव-गांव जाकर पार्टी के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। पार्टी की मंशा है कि मंत्री स्तर के नेताओं की मौजूदगी से ग्रामीण इलाकों में संगठन की पकड़ और मजबूत हो और मतदाताओं तक विकास कार्यों की उपलब्धियां सीधे पहुंचें। पार्टी की रणनीति इस बार कुर्मी मतदाताओं को साधने पर केंद्रित है। क्षेत्र में लगभग 15 से 17 हजार कुर्मी वोटरों की उपस्थिति मानी जाती है, जो किसी भी उम्मीदवार की जीत-हार में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। झामुमो के मंत्री लगातार इन समुदायों के बीच बैठकें कर रहे हैं और स्थानीय मुद्दों पर संवाद स्थापित कर रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि झामुमो सरकार ने जनकल्याण के क्षेत्र में जो काम किए हैं, उनका असर घाटशिला के मतदाताओं पर भी स्पष्ट रूप से दिख रहा है। उनके मुताबिक, इस बार मुकाबला भले ही कड़ा दिख रहा हो, लेकिन पार्टी अतीत की तुलना में अधिक मजबूत स्थिति में है। यह उपचुनाव झामुमो विधायक और राज्य के शिक्षा मंत्री रहे रामदास सोरेन के निधन के कारण हो रहा है। इस क्षेत्र में मतदान 11 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण