अमित शाह बोले- बिहार में जंगल राज लौटने नहीं देंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिवान। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के सिवान जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिवान की यह भूमि महान राजेंद्र बाबू की भूमि है, जिन्होंने देश को संविधान दिया और राष्ट्रपति के रूप में देश का गौरव बढ़ाया। शाह ने कहा कि इस ऐतिहासिक भूमि ने कभी शहाबुद्दीन के आतंक और लालू-राबड़ी राज के अत्याचार सहे थे, लेकिन आज बिहार में कानून का राज कायम है। उन्होंने कहा, “लालू-राबड़ी के जंगलराज के दौरान सिवान लहूलुहान हुआ, शहाबुद्दीन का खौफ सबने देखा। लेकिन अब नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सौ शहाबुद्दीन भी आ जाएं तो किसी का बाल-बांका नहीं कर सकते।” उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि “लालू जी ने उसी शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देने का काम किया है, लेकिन सिवान की जनता अब ठान चुकी है — जंगलराज वापस नहीं आने देगा।” शाह ने दावा किया कि “सच्ची दीपावली 14 नवंबर को तब होगी जब लालू के बेटे का सुपड़ा साफ हो जाएगा।” उन्होंने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को जंगलराज से मुक्त कराया है। सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 वर्षों में गरीबों को मुफ्त राशन, 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, 15 करोड़ घरों में नल से जल और 4 करोड़ लोगों को पक्का घर देने का काम किया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक