नयी दिल्ली ; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से शुरु चार दिवसीय महापर्व छठ की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है और कहा है कि यह पर्व सादगी और संयम का प्रतीक है और इससे हमें सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा मिलती है।
श्री मोदी ने शनिवार को ”एक्स” पर अपनी पोस्ट में लिखा ”नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन।”

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में




