बिहार में पीएम मोदी बोले – जब घर घर में बल्ब जल रहे हो तो बिहार में लालटेन की क्या जरूरत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बेगूसरायः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर की धरती समस्तीपुर से बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। इसके बाद उन्होंने बेगूसराय में भी जनसभा को संबोधित किया। दोनों सभाओं में उन्होंने विपक्षी गठबंधन, खासकर आरजेडी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि “जिनके नेता हजारों-करोड़ के घोटालों में जमानत पर हैं, वे अब बिहार को फिर से लूटने की साजिश में जुटे हैं।” मोदी ने दोनों रैलियों में आरजेडी को टारगेट करने के लिए खास अंदाज अपनाया। उन्होंने रैली में आए लोगों से कहा कि वे अपने मोबाइल की लाइट जलाएं। जब मैदान रोशनी से जगमगा उठा तो उन्होंने पूछा—“इतनी रोशनी में भी क्या अब लालटेन की जरूरत है?” पीएम ने कहा कि आज भारत ‘डिजिटल इंडिया’ के उजाले में है, जहां मोबाइल निर्माण की 2 फैक्ट्रियां बढ़कर 200 से अधिक हो गई हैं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में करीब 30 बार ‘जंगलराज’ का उल्लेख किया और कहा कि “हत्या, लूट, रंगदारी और अपहरण का वो दौर जिसने बिहार की फैक्ट्रियों पर ताले लगा दिए थे, उसे जनता नहीं भूल सकती।” उन्होंने बेगूसराय-बरौनी का उदाहरण देते हुए कहा कि “राजद के शासन ने बिहार को एक दशक पीछे धकेल दिया था।” मोदी ने कहा, “एक ओर एनडीए है जिसमें नीतीश जी, चिराग जी और कुशवाहा जी जैसे अनुभवी नेता हैं, वहीं दूसरी ओर ‘महालठबंधन’ है—जो अटक, लटक, झटक और पटक की राजनीति में उलझा हुआ है।” उन्होंने कहा कि “राजद ने अपने अहंकार में जेएमएम को झटका, कांग्रेस को पटका, वीआईपी को फटका और लेफ्ट को लटका दिया है।” प्रधानमंत्री ने महिलाओं और युवाओं के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण और रोजगार सहायता जैसी योजनाओं ने महिलाओं का जीवन आसान बनाया है। मोदी ने कहा कि “राजद और कांग्रेस को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है, जबकि एनडीए बिहार के नौजवानों और माताओं-बहनों के भविष्य की चिंता करता है।” प्रचार अभियान शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री ने कर्पूरीग्राम में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल