छठ पूजा में आस्था के बीच हादसों की छाया: दो दिनों में सात जिलों में 27 की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : छठ पर अर्घ्य देने व स्नान के दौरान दो दिनों में 7 जिलों में दो छठ व्रती समेत 27 लोगों की मौत हो गई। हज़ारीबाग के केरेडारी निवासी सुमित कुमार साव की प|ी पम्मी देवी (26) अर्घ्य के लिए स्नान करने नदी में उतरी, हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। पम्मी अपने मायके बेंगवरी छठ करने आई थीं। वहीं, कोडरमा के डुमरिया पंचायत के चिकलावर गांव में शाम के अर्घ्य के समय व्रती 40 वर्षीय उमेश यादव की कुंडा आहर में डूबने से मृत्यु हो गई। इधर, रांची में मंगलवार की सुबह सुखदेवनगर स्थित मधुकम तालाब में डूबने से 21 वर्षीय सचिन चौरसिया की मौत हो गई। वहीं, हजारीबाग और कोडरमा में दो छठ व्रती समेत नौ की मृत्यु हो गई। छठ में अधिकतर लोगों की मौत डेंजर जोन पार करने से हुई है। गिरिडीह शहर में पचंबा थाना क्षेत्र के लोपिट्टी लाछो अहरी में मंगलवार सुबह स्नान के डूबने से आयुष कुमार (12, पिता पंकज कुमार साव) की मौत हो गई। गिरिडीह के ही धनवार थाना क्षेत्र के जरीसिंघा पंचायत के कोरियाडीह गांव में सोमवार को राजेश ठाकुर (28, पिता नाथों ठाकुर) की पानी भरने के दौरान कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह छठ व्रत के उपवास पर थे। धनवार में ही सिरसाय पंचायत के घोषणडीह निवासी धीरज कुमार साव (18, पिता किशोरी साव) की भी सोमवार शाम तालाब में डूबने से मौत हो गई। धनवार में गरजासारण पंचायत के चितरडीह छठ घाट पर सोमवार शाम नंदलाल साव (42) की डूबने से मौत हो गई। गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के प्रांचीडीह गांव में तालाब में डूबने से अंशु कुमारी (14) की जान चली गई। {गिरिडीह के बिरनी में भरकट्टा ओपी के बाराडीह पंचायत स्थित पिपराडीह गांव के छठ घाट पर सोमवार की शाम भरत तुरी के 7 वर्षीय पुत्र दीपक तुरी की नदी में डूबने से मौत हो गई। गिरिडीह के हीरोडीह में 45 वर्षीय दिलीप राय की तालाब में डूबने से मौत हो गई। कोडरमा के सतगांवा, मरचोई गांव में 16 वर्ष के किशोर लव कुमार की शाम के अर्घ्य के दौरान डूबने से मृत्यु हो गई। {गढ़वा में दानरो नदी में 13 वर्षीय राहुल दोस्तों के साथ नहाने गया था, पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से मौत हो गई। पलामू के हुसैनाबाद में खरना के दिन सोन नदी में डूबने से तीन युवकों अंकुश पासवान (उम्र 22), बरहु उर्फ आदर्श चंद्रवंशी (22), रजनीश (23) की मृत्यु हो गई। जबकि नैतिक चौहान (17) लापता है। जमशेदपुर में चांडिल के शहरबेड़ा स्वर्णरेखा नदी घाट पर सोमवार की शाम अर्घ्य देने के क्रम में पिता-पुत्र व भांजे की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से डिमना बस्ती निवासी आर्यन यादव (12) का शव बरामद हुआ। मंगलवार को संजय यादव (45) और उनके बेटे प्रतीक यादव (19) का शव मिला

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक