महिलाओं को नेतृत्व के केंद्र में लाना ही सशक्त लोकतंत्र की पहली शर्त : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि “अगर लोकतंत्र को सच में संवेदनशील और जवाबदेह बनाना है, तो महिलाओं को हाशिये पर नहीं, नेतृत्व के केंद्र में लाना होगा।” वे शुक्रवार को फ्रेडरिक एबर्ट स्टिफ्टंग द्वारा आयोजित “ बिहार में महिला घोषणापत्र का निर्माण ” कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण, राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका पर प्रभावशाली संबोधन दिया। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने मेनिफेस्टो और संगठनात्मक ढाँचे में महिलाओं को केवल स्थान नहीं, बल्कि निर्णय लेने की शक्ति देनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला आरक्षण को केवल स्थानीय निकायों तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा, “असली बदलाव तब दिखेगा जब विधानसभा और संसद में भी महिलाओं को समान अवसर और प्रभावी प्रतिनिधित्व मिलेगा।” श्रीमती सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाओं का सशक्त राजनीतिक उदय केवल अपेक्षा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक सुधार है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं नीति निर्माण और शासन के केंद्र में होंगी, तभी समाज अधिक न्यायपूर्ण और संवेदनशील बन सकेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

चलती ट्रेनों से चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, लाखों का सामान बरामद

कुरसेला (कटिहार): कुर्सेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चलती ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस

जनकल्याण शिविर का समापन, 192 में से 108 आवेदनों का मौके पर निष्पादन

कुरसेला (कटिहार): केलांचल टाइम्स कुरसेला प्रखंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। शिविर में

एसपी ने आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना

कटिहार : पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा अपने कार्यालय में आमजनों और आवेदकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। आम जनता की हर परेशानी को दूर

बाबा गोरखनाथ धाम में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां प्रारंभ

कटिहार : जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा गोरखनाथ धाम में आगामी श्रावणी मेले को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अभी से प्रारंभ