पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा: फेफड़े फटने से थमी दुलारचंद यादव की सांस, हृदय गति रुकने से मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना :बिहार में पटना जिले के मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पहले के दावों के विपरीत, पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से नहीं, बल्कि फेफड़े के फटने और हृदय गति रुकने से हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, दुलारचंद यादव को पीछे से किसी भारी वस्तु से जोरदार प्रहार किया गया, जिससे वह गिर पड़े। इस प्रहार से उनकी कई पसलियां टूट गईं और फेफड़ा फट गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट जांच अधिकारी को सौंप दी गई है। चुनाव आयोग ने भी राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मोकामा हत्याकांड के बाद, भारत निर्वाचन आयोग भी हरकत में आ गया है। विभाग ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और सभी लाइसेंसी हथियारों को जमा कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आयोग ने पूरे बिहार में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है। दुलारचंद हत्याकांड के सिलसिले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत में अनंत सिंह, उनके भतीजे राजवीर और कर्मवीर के साथ-साथ छोटन सिंह और कंजय सिंह का नाम भी शामिल है। उधर, अनंत सिंह के समर्थक जितेंद्र कुमार द्वारा दर्ज कराई गई एक अन्य प्राथमिकी में जन सुराज उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष, लखन, बाजो, नीतीश, ईश्वर और अजय महतो सहित कई अन्य लोगों पर आरोप लगाया गया है। यादव की मौत के सिलसिले में पुलिस ने तीसरी प्राथमिकी भी दर्ज की है। दुलारचंद यादव मौत पर पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि दुलारचंद यादव मौत मामले में पुलिस प्रशासन अपना काम करेगा। पुलिस अपना काम पूरी ईमानदारी से करेगी। इस घटना के जो भी दोषी होंगे, इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बिहार जंगलराज के दौर से बाहर आ चुकी है। पहले मुख्यमंत्री आवास से जंगलराज संचालित होता था। हालांकि, उन्होंने यह माना कि आपसी रंजिश गंभीर मसला है, इसे भी हमारी सरकार समय रहते ठीक कर लेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण