रांची में ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजधानी रांची में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को सफलता हाथ लगी है. एसएसपी राकेश रंजन गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी पारस राणा और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुल 28.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है. जब्त ब्राउन शुगर की बाजार कीमत 5.60 लाख रुपया बताई जा रही है. शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिटी एसपी ने बताया कि एसएसपी को 31 अक्टूबर की देर रात यह गोपनीय जानकारी मिली कि कुछ लोग बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर लेकर रांची रेलवे स्टेशन के रास्ते पहाड़ी मंदिर होते हुए सुखदेवनगर क्षेत्र की ओर मोटर साइकिल से आ रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस की टीम ने पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले बानों मंजिल रोड पर जाल बिछाया. देर रात करीब 12:30 बजे, टीम को एक यामाहा मोटर साइकिल (JH01B-9752) पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक