JMM ने घाटशिला में झोंकी ताकत, हेमंत–कल्पना की धुआंधार रैलियां

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ; झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों का भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया है. कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन 3 नवंबर से 8 नवंबर 2025 तक पूर्वी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्रों में चुनावी सभाएं और रोड शो करेंगे. कार्यक्रम की शुरुआत 3 नवंबर को मुसाबनी के कुईलीसूता मार्शल ग्राउंड से होगी, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 1 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 4 नवंबर को कल्पना सोरेन घाटशिला के गालूडीह आंचलिक मैदान में दोपहर 12 बजे और गुड़ाबंदा के सिंहपुरा जयघंटापुर मैदान में दोपहर 2.30 बजे सभा करेंगी. 6 नवंबर को हेमंत सोरेन दामपाड़ा में, 7 नवंबर को धालभूमगढ़ में और 8 नवंबर को घाटशिला के ताम्र प्रतिभा मैदान में दोपहर 1 बजे सभा करेंगे. 8 नवंबर को ही कल्पना सोरेन मऊभंडार में सभा के साथ जादुगोड़ा से मुसाबनी तक रोड शो करेंगी. इस दौरान सिदो-कान्हू चौक, सुरदा क्रॉसिंग और मुसाबनी बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभाएं होंगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और