भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, बनीं नई महिला विश्वकप चैंपियन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नवीं मुम्बई ; शेफाली वर्मा (87 रन/ दो विकेट) और दीप्ति शर्मा (58 रन/ पांच विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने रविवार को फाइलन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर एकदिवसीय महिला विश्वकप का खिताब अपने नाम किया।299 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को भारतीय गेंदबाजों ने 45.3 ओवर में 246 के स्कोर पर समेटकर 52 रनों से मुकाबला जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान लॉरा वुलफार्ट और तेजमिन बिट्स की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। ब्रिट्स (23) के रनआउट होने पर यह साझेदारी टूटी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे, हालांकि इस दौरान लॉरा वुलफार्ट एक छोर थामे रन बनाती रही। सुने लुस (25) और मैरीजान कप्प (चार) और सिनोला जाफ्टा (16) रन बनाकर आउट हुई। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने 148 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिये थे। ऐसे सकंट के समय एनरी डर्कसन ने लॉरा वुलफार्ट का साथ बखूबी निभाया और दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों के बीच छठे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। 40वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने एनरी डर्कसन (35) को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। इसी ओवर में लॉरा वुलफार्ट ने अपना शतक पूर किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा को गेंद थमाई और उन्होंने 42वें ओवर की पहली गेंद पर वुलफार्ट का शिकार कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। वुलफार्ट ने 98 गेंदों में 11 चौके और एक छक्का लगाते हुए 101 रनों की पारी खेली। इसी ओवर की चौथी गेंद पर दीप्ति ने क्लोई ट्राइऑन (नौ) को पगबाधा कर भारत को आठवीं सफलता दिलाई। 45वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्री चारणी ने ए खाका (एक) को रनआउट कर पवेलियन भेज दिया। 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर दीप्ति ने एन डी क्लर्क (18) को आउटकर भारतीय टीम को विश्वकप का नया चैंपियन बना दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक