रांची अरगोड़ा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.6 किलो गांजा और स्कूटी बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची राजधानी रांची पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर एक और कार्रवाई करते हुए अरगोड़ा थाना क्षेत्र से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 600 ग्राम गांजा और एक स्कूटी बरामद की है। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम ने 1 नवंबर को अरगोड़ा थाना क्षेत्र में डी.ए. भी. कपिलदेव के पास छापेमारी की और एक स्कूटी चालक को पकड़ा। तलाशी के क्रम में उसके पास रखे नीले रंग के बैग से 1.6 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से बरामद स्कूटी का निबंधन संख्या JH01FQ-6442 है। इस संबंध में अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 238/25, दिनांक 01.11.2025, धारा 20(b)(ii)(B)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ डे, पिता स्व. रानाडे, निवासी एकता लेन, कडरू, थाना अरगोड़ा, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा था या नहीं। रांची पुलिस ने शहर में नशे के कारोबार पर सख्ती बरतते हुए हाल के दिनों में कई अभियानों को अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण