झारखंड में व्यापारियों की नहीं आदिवासी-मूलवासियों की है सरकार : हेमंत साेरेन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्वी सिंहभूम, : पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को मुसाबनी में झामुमो गठबंधन की एक बड़ी चुनावी सभा आयोजित हुई। इस मौके पर झामुमो गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन (पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र) के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में व्यापारियों की नहीं, बल्कि आदिवासी और मूलवासियों की सरकार है। हमारी सरकार ने राज्य में विकास के साथ-साथ यहां के आदिवासी-मूलवासी समाज को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटशिला की जनता के दिलों में बसने वाले झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय रामदास दा के असामयिक निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जैसा स्नेह और प्यार घाटशिला की जनता ने रामदास दा को दिया था, वैसा ही आशीर्वाद उनके बेटे सोमेश को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सोमेश चंद्र सोरेन अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का काम करेंगे। सोरेन ने कहा कि आने वाले दिनों में कई नेता गांव-गांव जाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन जनता को ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा और झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि सोमेश चंद्र सोरेन घाटशिला की जनता का बेटा है, जो आप सबके बीच रहकर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, “सोमेश चंद्र सोरेन एक कोरा कागज है, जिस पर घाटशिला की जनता जो चाहेगी वही लिखा जाएगा। हमें पता है कि कब, किसे मंत्री बनाना है, और पार्टी हमेशा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बहुत से लोगों को विधायक बनाया और कई को टूटते और बिकते भी देखा है, लेकिन अब जनता को ऐसे अवसरवादियों से सावधान रहना होगा। उन्होंने अंत में लोगों से अपील की कि झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें, ताकि घाटशिला के विकास का सपना साकार हो सके। मौके पर मंत्री दीपक बिरूआ, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व सांसद सुमन महतो, लक्ष्मण टुडू, बाघराय मांडी, गौरांग माहली सहित कई नेता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों