रांची में राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं – किसानों के जीवन में बदलाव लाना हमारी प्राथमिकता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में मंगलवार को राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों से कहा कि वे किसानों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण इस वर्ष किसानों को 25 से 30 प्रतिशत तक फसल का नुकसान हुआ है, जो 40 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। ऐसे में अधिकारियों को किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके लिए राहत और सहयोग की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। मंत्री ने कहा कि फसल बीमा योजना से आच्छादित किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि मिले और जो किसान योजना से वंचित हैं, उन्हें आपदा प्रबंधन से सहायता दिलाने में अधिकारी तत्परता दिखाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसान परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट है, इसलिए विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। राज्य में केसीसी लाभुकों की संख्या बढ़ाने पर भी विशेष पहल करने की जरूरत है। विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्दीकी ने कहा कि रबी या खरीफ, हर फसल के लिए निश्चित कृषि कैलेंडर होना जरूरी है, ताकि कार्य समय पर हो सके। उन्होंने कहा कि मिट्टी की जांच के अनुसार फसल चयन से पैदावार बढ़ाई जा सकती है। बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने कहा कि अतिवृष्टि से धान की फसल को नुकसान हुआ है, पर इसकी नमी रबी फसल के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने किसानों को जागरूक और संगठित होने की अपील की। इस मौके पर कृषि विभाग द्वारा तैयार पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में निदेशक जीशान कमर, निबंधक शशि रंजन, निदेशक माधवी मिश्रा, विशेष सचिव प्रदीप हजारी, संजय शांडिल्य सहित कई किसान और वैज्ञानिक मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों