रांची । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने झारखंड के सरायकेला उप मंडल में डाक विभाग के एक सहायक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने बताया कि यह मामला 11 नवंबर को दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपित डाक सहायक ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी ताकि उसे ग्रामीण डाक सेवक, सहायक शाखा डाकपाल (जीडीएस एबीपीएम) के पद पर कमलपुर शाखा डाकघर के तहत कार्यभार संभालने की अनुमति दी जा सके। सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रंजन, डाक सहायक, सरायकेला उप मंडल, झारखंड के रूप में हुई है। एजेंसी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
Jharkhand Rajya Sabha Chunav Result Live: जेएमएम के बैजनाथ राम और BJP समर्थित निर्दलीय परिमल नथवाणी को मिली जीत, कांग्रेस को झटका
झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों का रिजल्ट आ गया है। जेएमएम के बैजनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवाणी विजयी घोषित हुए हैं। रांची। झारखंड से

