घाटशिला उपचुनाव का फैसला आज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। यह उपचुनाव राज्य की राजनीति दिशा – दशा तय करेगी । परिणाम के बाद भाजपा की ताकत बढ़ी है या झामुमो का जलवा बरकरार रहेगा । इस पर सभी की निगाहें टिकी है ।
मतगणना आज सुबह 8 बजे से जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज में शुरू होगी। कुल 20 राउंड , 15 टेबल में वोटों की गिनती की जाएगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।
इस उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं । 11 नवंबर को चुनाव में 74.63 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मुख्य मुकाबला झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन, जो पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र हैं, और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, जो पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र हैं, के बीच है। दोनों दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।
इसके अलावा, विधायक जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी हैं।
सुबह मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर बाद शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। दोपहर तक यह तय हो जाएगा कि घाटशिला की जनता ने किसे चुना और किसकी जमानत जब्त हो गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार जिले में 7380 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर संयंत्र स्थापित किये जाएंगे

मुख्यमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्यभर में 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र

शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने हेतु स्मार पत्र सौंपा

कटिहार : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने शहीद जगदेव चौक,न्यू मार्केट,कटिहार में स्थित शहीद जगदेव बाबू के प्रतिमा को सौन्दर्यकरण करने

करोड़ों खर्च, फिर भी अधूरा पुल! ग्रामीणों की जिंदगी बनी परेशानी

कटिहार जिले के डंडखोरा प्रखंड स्थित महेशपुर में लगभग 5.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट सड़क पुल पिछले 4 से 5 वर्षों से

पटना को जल्द मिलेगी बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली का सफर होगा 4 घंटे 41 मिनट में

पटना : बिहार की राजधानी पटना के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने संकेत दिए हैं कि पटना