झारखंड अधिविद्य परिषद(जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षा में फीस वृद्धि को लेकर भाजपा ने जताया एतराज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

फीस वृद्धि को लेकर पुनर्विचार करे हेमंत सरकार                                                                                                                                         राँची : झारखंड अधिविद्य परिषद(जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षा शुल्क में 35 % प्रतिशत फीस में वृद्धि किये जाने को भाजपा ने एतराज जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कहा है कि शुरू से ही हेमंत सोरेन की सरकार ग़रीबों का शोषण करने वाली सरकार रही है। फीस वृद्धि कर गरीब छात्रों और अभिभावकों का शोषण करने को आमदा है हेमंत सरकार।गरीबों का आर्थिक दोहन कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करना चाहती है ये सरकार।श्री महतो ने कहा है कि परिषद द्वारा मैट्रिक में परीक्षा शुल्क 940 से बढ़ाकर 1180 कर दिया है, वही इंटरमीडिएट का परीक्षा शुल्क 1220 से बढ़ाकर 1400 रुपया कर दिया गया है ।वही विलम्ब शुल्क भी 300 से बढ़ाकर 500 कर दिया है जो झारखंड जैसे पिछड़े राज्य के लिए उचित नहीं है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कहा है कि एक ओर हेमंत सरकार झारखंड गठन के रजत जयंती के उपलक्ष्य में करोड़ों रुपये खर्च कर विज्ञापन के माध्यम से थोथी विकास का ढिंढोरा पिट रही है।अपना चेहरा चमका रही है।वही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब छात्रों का फीस बढ़ाकर उनका खून चूसना चाहती है।श्री महतो ने कहा है कि ऐसे ही प्रदेश में सरकारी स्कूलों की स्थिति बद से बदतर हो गई है।बुनियादी सुविधाओं के नाम पर लूट मची हुई है।गुणात्मक शिक्षा कोसों दूर हो गई है।उन्हें सुधारने के बजाय सरकार परीक्षा शुल्क में वृद्धि कर रही है। श्री महतो ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि गरीब छात्रों के हित को ध्यान रखते हुए फीस वृद्धि पर राज्य सरकार पुनर्विचार करे अन्यथा पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों