एसआईआर को लेकर सर्तक रहें ग्रामीण : मंत्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : कृषि‍ मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने ग्रामीणों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सतर्क रहने और इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक लेबल ऑफि‍सर्स (बीएलओ) की ओर से एसआईआर का काम किया जा रहा है। लोग अपने और अपने परिवार का सत्यापन हर हाल में कराएं। मंत्री बुधवार को बेड़ो प्रखंड के पंडरा, जमुनी और रोगो गांव में सरना-मसना स्थल की घेराबंदी योजना का शिलान्यास करते हुए यह बातें कही। दरअसल यह है की झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने पिछले दिनों कहा की झारखंड में होने वाले एसआइआर की जानकारी समय पूर्व लोगों तक पहुंचे ताकि मतदाता सूची में किसी आम मतदाता का नाम न छूटे. झारखंड में सुदूर क्षेत्रों में लोग निवास करते हैं उन क्षेत्रों में आदिवासी दलित समुदाय की बहुलता है उन्हें जागरूक रखना होगा। इस निर्देश के बाद प्रदेश काँग्रेस एक्टिव हो गई है मौके पर मंत्री ने ग्रामीणों के बीच कंबल का भी वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस स्थल से ग्रामीणों का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव है। घेराबंदी के अभाव में लगातार ऐसे धरोहरों का अतिक्रमण हो रहा है। ऐसे में समाज की जागरूकता और सरकार की योजना से सरना-मसना स्थल की पहचान को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपना स्वार्थ त्याग कर अपने पुरखों के धरोहर को बचाने में सामूहिक जिम्मेवारी का निर्वहन करें। इसके अलावे मंत्री ने किसानों को मडुआ की खेती में सरकार की ओर से प्रति एकड़ तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की बात कही। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, उप प्रमुख मुद्दसिर हक, बुध राम लोहरा, करमचंद भगत, चरवा उरांव, फहीम, शंभू बैठा, सुबल उरांव, बीरेंद्र उरांव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण