पांच सूत्री मांगों को लेकर आजीविका कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : झारखंड के आजीविका कर्मचारी पांच सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उनकी हड़ताल से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और इससे संबंधित सभी आजीविका गतिविधियां पूरी तरह से ठप हो गई हैं। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मियों ने अपनी मांगों पर जोर डालने के लिए जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में धरना प्रदर्शन किया। हड़ताल में एल 5 से लेकर एल 8 तक के कर्मी शामिल थे। मांग पत्र में पलाश JSLPS को सोसाइटी एक्ट से मुक्त करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए पलाश JSLPS को सोसाइटी एक्ट से मुक्त करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए , JSLPS को सोसाइटी एक्ट से बाहर कर सभी आजीविका कर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा मिले, सेवा शर्तों में सुधार और वेतनमान का नियमन, सुरक्षा एवं सामाजिक लाभों की गारंटी मिलें । धरनास्थल पर कर्मियों ने एक स्वर में सरकार से अपील किया कि वे उनकी जायज मांगों पर तुरंत ध्यान दें। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उनकी मांगों में पलाश जेएसएलपीएस को सोसाइटी एक्ट से मुक्ति और राज्य कर्मी का दर्जा, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) को सोसाइटी एक्ट से बाहर करते हुए इसमें कार्यरत सभी आजीविकाकर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देना सहित अन्‍य शामिल हैं।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण